अस्पताल

शहरी जीवन बहुतायत स्वास्थ्य चुनौतियों को सामने लाता है : संक्रामक रोग, गैर संचारी रोग, व्यसनी रोग, व्यसनी व्यवहार, पोषण संबंधी विकारों का आकस्मिक क्रम आदि। वाराणसी छावनी बोर्ड का प्रयास सभी बीमारियों से निपटने के लिए क्षमता प्रदान करना है। छावनी बोर्ड का द्ष्टिकोण स्वास्थ्य देखभाल से परे स्वास्थ्य को शामिल करना है , स्वच्छ पर्यावारण, पीने योग्य पानी, अच्छी स्वच्छता और सर्वोत्तम उपचार और नैदानिक सेवाएं प्रदान करना।

वाराणसी कैंट बोर्ड 18 शैय्याओं का एक जनरल अस्पताल चला रहा है, जहां सर्वोत्तम उपचार एवं नैदानिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। छावनी जनरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सों को रखा गया है जैसे – स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, रेडियोलोजिस्ट, नाक कान गला विशेषज्ञ। आपातकालीन सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। नैदानिक सेवाएं जैसे – अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, र्इ सी जी, रसायनिक जांच केन्द्र संतोषजनक तरीके से प्रदान की जा रही हैं। छावनी बोर्डअस्पताल में एक छोटा एवं एक बड़ा आपरेशन थियेटर वर्तमान में कार्य कर रही है। ओ पी डी सुविधाएं 24×7 घंटे उपलब्ध हैं। कैंट बोर्ड एक फिजियोथेरेपी विभाग चला रही है जो अत्याधुनिक उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित है। छावनी जनरल अस्पताल स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम भी चला रही है, छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण वर्ष में दो बार की जाती है। छावनी जनरल अस्पताल एक होम्योपैथिक क्लिनिक भी चला रही है। छावनी जनरल अस्पताल सभी रोगियों को नि:शुल्क दवार्इयां प्रदान कर रही है। छावनी निवासी रोगियों के अलावा, छावनी के आस-पास के क्षेत्रों जैसे -फुलवरिया, नदेसर, लहरतारा आदि क्षेत्रों के निवासी छावनी के स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। सर्वश्रेष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नियमित अंतराल पर छावनी जनरल अस्पताल द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित की जाती है।

डॉक्टर का विवरण

क्रमांकनाम पद
1 डा० दीप्ति दिक्षित शर्मा आर० एम० ओ०
2 डा० राहुल कुमार सिंह बाल-चिकित्सक
3 डा० नेहा तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ
4 डा० विनय श्रीवास्तव दंत चिकित्सक
5 डा० जितेंद्र शर्मा दंत चिकित्सक
6 डा० महेश सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ
7 डा० पियुष दुबे होमियोपैथ
8 डा० एस० सी० मिश्रा रेडियोलाजिस्ट
9 डा० वी०के० अग्निहोत्री ई०एम० ओ०

अन्य सेवाएं

1.निवारक स्वास्थ्य देखभाल

2. वरिष्ठ नागरिकों का देखभाल

3.किशोरी क्लिनिक

4.स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम

5.विशेष बच्चों का देखभाल

6.मेडिकल शिविर

7.एम्बुलेंस

अस्पताल का समय

अस्पताल का समय

  • ओ.पी.डी. (ओ.आर.एस पंजीकृत) - प्रात: 08.00 बजे से प्रात: 10.00 बजे तक एवं अपराहन 2.00 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
  • ओ.पी.डी. (ओ.आर.एस अपंजीकृत)– प्रात: 10.00 बजे से अपराहन 2.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
  • लैब्रोरेट्री - प्रात: सुबह 8.00 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
  • एक्स रे - प्रात: सुबह 8.00 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
  • अल्ट्रासाउण्ड - प्रात: 9.00 बजे से 11.00 बजे तक (शनिवार)
  • आपातकालीन - 24 x 7
  • एम्बुलेंस सेवाएं - 24 x 7

वहिरंग सेवाएं

1.जनरल ओ.पी.डी.

2.डेन्टल ओ.पी.डी.

3.विशेषज्ञ ओ.पी.डी. (स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, रेडियोलोजिस्ट, नाक कान गला विशेषज्ञ)

4.होम्योपैथ ओ.पी.डी.

5.आंतरिक सेवाएं - 18 शैय्या

6.आकस्मिक सेवाएं (24 घंटे)

7.बड़ा ओ.टी. - 01

8.छोटा ओ.टी. - 01

9.नैदानिक सेवाएं (लैब, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स रे, र्इ सी जी, रेडियोलॉजी)

10.फिजियोथेरेपी - अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित, कार्य समय - प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

नि:शक्त बच्चों के केन्द्र में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

1.छावनी परिषद वाराणसी निशक्त बच्चों के लिए एक स्कूल (संकल्प) संचालित करती है।

2.निशक्त बच्चों को फिजियोथिरेपी की सुविधा दी जाती हैं ।

3.निशक्त बच्चों को पढाई के उपकरण प्रदान किए गए है

वरिष्ठ नागरिक

1.वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

2.वरिष्ठ नागरिकों हेतु नि:शुल्क ओ.पी.डी.

3.नि:शुल्क चिकित्सा एवं नैदानिक सुविधा