राजस्व और कर
कर अनुभाग :
कर अनुभाग, भवन कर, जल कर, व्यापार व व्यवसाय कर, सम्पत्तियों का मूल्यांकन, उ0प्र0 सरकार से मूलकर का हिस्सा, बिल को जारी करना और वसूली करना सम्बन्धित अभिलेख के रख-रखाव के लिए उत्तरदायी है।
राजस्व अनुभाग :
राजस्व अनुभाग निम्नलिखित के लिए उत्तरदायी है –
1.जल दर रजिस्टर, श्रेणी ‘ग’ भूमि किराया रजिस्टर, नोटिस डिमाण्ड रजिस्टर, प्रकीर्ण रजिस्टर, व्यापार अनुज्ञप्ति रजिस्टर, हैकिनी कैरेज रजिस्टर, लीज रेंट रजिस्टर और सेवा प्रभार रजिस्टर का रख-रखाव करना।
2.उपरोक्त बिलों का बनाना एवं उनकी वसूली
3.दुकानदार/व्यापारियों को व्यापार अनुज्ञप्ति जारी करना
4.सामुदायिक भवन की बुकिंग नीचे लिखे दर पर करना –
नाम | बुकिंग चार्ज | जमानत राषि (वापसी) |
---|---|---|
छावनी क्षेत्र के निवासियों का पारिवारिक कार्यक्रम | रू.8,000/- | रू.10,000/- |
छावनी क्षेत्र में लड़की की शादी , छावनी बोर्डके कर्मचारी के पुत्र/पुत्री विवाह, मुण्डन, पार्टी, छावनी बोर्ड सदस्य/भूतपूर्व सदस्य के पुत्र/पुत्री का विवाह, मुण्डन पार्टी | रू.5,000/- | रू.10,000/- |
सेवारत/भूतपूर्व सैनिक के पुत्र व पुत्री की शादी /पारिवारिक कार्यक्रम | रू.10,000/- | रू.10,000/- |
छावनी क्षेत्र के बाहर के व्यक्ति के पारिवारिक कार्यक्रम | रू.80,000.00 | रू.20,000/- |
व्यावसायिक उपयोग | रू.1,00,000/- | रू.20,000/- |
संस्थागत समारोह | रू.80,000/- | रू.20,000/- |